फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर पृथ्वी शॉ का इमोशनल पोस्ट, देखें

Tue, 01 Nov 2022 02:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारत 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी।
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया है। इन दोनों सीरीज में युवा भारतीय ओपनर पृथ्वी शॉ का नाम नदारद है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में नाम न होने पर पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया। उन्होंने साईं बाबा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- उम्मीद है आप सबकुछ देख रहे हैं।
विज्ञापन

भारत 18 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ ही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉ को नहीं चुनने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर भारत के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा कि वे शॉ पर लगातार नजर रख रहे हैं और भविष्य में उन्हें मौका मिलेगा।

i74fb62g
 

चेतन शर्मा ने कहा कि चयन समिति के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह उन खिलाड़ियों को मौका दे जो पहले से ही टीम के सेट-अप में हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने दोहराया कि शॉ को "निश्चित रूप से अपना मौका मिलेगा"।
विज्ञापन

उन्होंने कहा- हम पृथ्वी (शॉ) पर नजर रख रहे हैं। हम पृथ्वी के साथ लगातार संपर्क में हैं। वह अच्छा कर रहा है। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं है। बात यह है कि हमें यह देखना होगा कि जो लोग पहले से ही खेल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें मौका मिल रहा है या नहीं। पृथ्वी निश्चित रूप से अपना मौका पाएंगे। चयनकर्ता पृथ्वी के साथ लगातार संपर्क में हैं। जब भी हम मैचों में होते हैं, हम उनसे बात कर रहे होते हैं और उन्हें बहुत जल्द मौके मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें