फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithvi Shaw Controversy: पृथ्वी शॉ-सपना गिल विवाद की पूरी कहानी; कैसे हुई लड़ाई, पुलिस को जांच में क्या मिला?

Tue, 27 Jun 2023 10:50 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सपना गिल के साथ विवाद के मामले में पृथ्वी शॉ निर्दोष साबित हो सकते हैं। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि सपना गिल और उनके दोस्तों ने ही शॉ के साथ बदसलूकी की थी। आइए जानते हैं कि यह पूरा विवाद क्या है, कैसे शुरू हुआ और पुलिस ने अपनी जांच में क्या पाया?
 
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ और सपना गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल के विवाद में शॉ को क्लीन चिट मिल सकती है। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे, लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में शॉ को निर्दोष पाया है। पुलिस ने सोमवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि सपना गिल के आरोप झूठे और निराधार हैं। सपना ने पृथ्वी पर मुंबई के अंधेरी इलाके के एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पब में सेल्फी लेने से शुरू हुआ विवाद अब कोर्ट में है और पृथ्वी शॉ निर्दोष साबित हो सकते हैं। कोर्ट ने 28 जून तक के लिए मामला स्थगित कर दिया है। आइए जानते हैं कि यह पूरा विवाद क्या है, कैसे शुरू हुआ और पुलिस ने अपनी जांच में क्या पाया?
विज्ञापन


फरवरी में हुआ विवाद
15 फरवरी की देर रात पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक पब में गए थे। यहां सपना गिल भी अपने दोस्त के साथ पहुंची थीं। सपना और उनका दोस्त नशे में थे और दोनों ने पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। शॉ इसके लिए राजी हो गए और सेल्फी ली, लेकिन जब इन दोनों ने एक से ज्यादा फोटो लेने की बात कही तो शॉ ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों शॉ से उलझ गए। शॉ ने होटल के मैनेजर से बात की और मैनेजर सपना गिल और उनके दोस्त को बाहर जाने के लिए कह दिया। हालांकि, असली विवाद अभी नहीं शुरु हुआ था। खाना खाने के बाद जब शॉ होटल से बाहर निकले तो सपना गिल और उनके दोस्त ने उन पर हमला कर दिया। बेसबॉल बैट से उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।

विज्ञापन


पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने उन्हें दूसरी कार में बैठाया और घर ले गए। वहीं, शॉ का दोस्त कार लेकर घर की तरफ जाने लगा। ऐसे में सपना गिल ने अपने दोस्तों के साथ कार और बाइक से पृथ्वी शॉ की कार का पीछा किया। हालांकि, इस कार में सिर्फ शॉ का दोस्त था। एक यू टर्न के पास इन लोगों ने कार में हमला किया और मामला सुलझाने के लिए 50 हजार रुपये भी मांगे। इसके बाद शॉ के दोस्त ने कार पुलिस स्टेशन की तरफ मोड़ दी और पूरे मामले में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत की। 

20 फरवरी को सपना को मिली जमानत
पृथ्वी शॉ की तरफ से एफआईआर होने के बाद सपना गिल के वकील ने भी पृथ्वी शॉ पर नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस ने सपना गिल को गिरफ्तार कर लिया और 20 फरवरी को उन्हें जमानत मिली। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। इस दौरान सपना गिल ने अलग-अलग थाने में कई एफआईआर दर्ज कराईं और सुर्खियों में बनी रहीं। हालांकि, कभी भी शॉ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया।

पुलिस ने अपनी जांच में क्या पाया
पुलिस ने अपनी जांच में सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घटना से जुड़े चश्मदीद लोगों के भी बयान दर्झ किए। इस दौरान पुलिस ने पाया कि सपना गिल और उनका दोस्त नशे की हालत में थे और सेल्फी को लेकर पृथ्वी शॉ के साथ उनका विवाद हुआ। मैनेजर ने दोनों को बाहर जाने के लिए कहा और दोनों पार्किंग में पृथ्वी शॉ का इंतजार करते रहे। जब शॉ और उनके दोस्त खाना खाकर नीचे आए तो सपना गिल और उनके दोस्तों ने शॉ की कार पर हमला कर दिया और उनके साथ भी हाथापाई की। शॉ के दोस्त उन्हें अलग कार में बैठा कर ले गए, लेकिन सपना ने अपने दोस्तों के साथ शॉ की कार का पीछा किया और कार में मौजूद उनके दोस्त से पैसे वसूलने की भी कोशिश की। इसके बाद शॉ के दोस्तों ने पुलिस स्टेशन में पूरे मामले की शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें