शॉ टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाने वाले भारत के दूसरे जबकि विश्व के सातवें सबसे युवा बल्लेबाज बने। शॉ ने अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक जमाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज बने। पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में इस धमाकेदार प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया।
दरअसल, पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। यही नहीं, करियर के डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक जमाने के मामले में पृथ्वी शॉ तीसरे स्थान पर रहे। करियर के डेब्यू टेस्ट में शतक जमाने वाले पृथ्वी चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बने।
शॉ स्टॉपर रहे पृथ्वी की ट्विटर पर जमकर सराहना हो रही है। वह करीब दो घंटे से ट्विटर पर ट्रेंड करने के मामले में शीर्ष पर बने रहे। ट्विटर पर पृथ्वी को दूसरा सचिन तेंदुलकर कहा गया। चलिए गौर करते हैं कि युवा बल्लेबाज की तारीफ में ट्विटर पर क्या पूल बांधे गए: