फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: पृथ्वी शॉ-सूर्यकुमार का क्वारंटीन समय पूरा, लॉर्ड्स में टीम इंडिया के साथ जुड़े

Sat, 14 Aug 2021 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स
विज्ञापन
पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार - फोटो : bcci
विज्ञापन

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव शनिवार को क्वारंटीन समय पूरा करने के बाद लॉर्ड्स में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट करके दी है। पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। वे वहां चोटिल शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स में होगा। पृथ्वी शॉ को टीम के लिए बैकअप ओपनर जबकि सूर्यकुमार यादव को मिडिल ऑर्डर में चुना जा सकता है। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का हालिया फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा है और ऐसे में टीम प्रबंधन के पास ये दो खिलाड़ी विकल्प के रूप में मौजूद होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें