फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया 'ए' ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की, वेस्टइंडीज 'ए' को रिकॉर्ड अंतर से दी मात

Sat, 30 Jun 2018 01:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हनुमा विहारी
विज्ञापन

पृथ्वी शॉ (102 रन, 90 गेंद) और हनुमा विहारी (147 रन, 131 गेंद) के बाद अक्षर पटेल (4/34) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर भारत ए ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज ए को त्रिकोणीय वन-डे सीरीज में रिकॉर्ड 203 रन से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। 

विज्ञापन


भारत ने पहले खेलते हुए छह विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हनुमा और शॉ ने तीसरे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.4 ओवर में 151 रन पर ही ढेर हो गई। चंद्रपॉल हेमराज ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (5) का विकेट जल्दी गंवा दिया। उन्हें केमार होल्डर ने आउट किया। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले होल्डर की गेंद पर चलते बने। इस समय कुल स्कोर 28 रन था। 
विज्ञापन


इसके बाद पृथ्वी शॉ (102) और हनुमा विहारी (147) ने तीसरे विकेट के लिए 160 रनों की मजबूत साझेदारी कर टीम को संकट से निकालकर बड़े स्कोर की तरफ ले गए। दीपक हूडा ने 21 और विजय शंकर ने 28 रनों की उपयोगी पारियां खेली। इशान किशन ने भी नाबाद 21 रन बनाए और टीम इंडिया ने 50 ओवर में 354/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए केमार होल्डर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही, जर्मेन ब्लैकहुड बिना खाता खोले दीपक चाहर का शिकार हुए। चंद्रपॉल हेमराज (43) के अलावा कोई भी कैरेबियाई बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाया। 

एक के बाद एक गिरते विकेटों के बीच वे पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए और 38वें ओवर की चौथी गेंद तक 151 रनों पर ढेर हो गए। भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा  दीपक चाहर को 2 सफलता मिली। विजय शंकर, कृष्णप्पा गौतम और दीपक हूडा ने भी 1-1 विकेट झटका। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड लायंस और भारत 'ए' के बीच 2 जून को लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें