फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कीवी कोच ने मुंबई की खाली सड़कें देख जताई हैरानी, पीएम मोदी बोले- जनता तैयार है

Sun, 22 Mar 2020 07:37 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माइक हेसन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया थम सी गई है। चीन से शुरू हुई इस महामारी ने सैकड़ों देशों में अब तक 13 हजार से अधिक लोग की जान ले ली है और तीन लाख से अधिक लोगों को अपने आगोश में लिया है। भारत में भी यह वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है और यहां भी प्रभावितों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च (रविवार) को 14 घंटे के लिए पूरे देश से जनता कर्फ्यू की अपील की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की इस बात को लोगों ने अमल भी किया और पूरी सड़कें और गलियां खाली रहीं। इसी का वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के डायरेक्टर और न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने शेयर किया और लिखा कि भारत कर्फ्यू का पालन कर रहा है। 

हेसन ने मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'वर्षों से अपने होटल के कमरे से इस दृश्य को कई बार देखा है, लेकिन 1000 से कम कारों के साथ नहीं... भारत आज #covid_19 से लड़ने के लिए 14 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा रहा है, और ऐसा लग रहा है कि इसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

हेसन के इस वीडियो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिट्वीट किया और कहा, 'क्या आप लिंक (बांद्रा-वर्ली लिंक) को देख रहे हैं? ऐसा लगता है कि लोग कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें