फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC: चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां तेज, आईसीसी का दल सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने पहुंचा पाकिस्तान

Sat, 21 Dec 2024 03:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दल पाकिस्तान भेजा है। आईसीसी दल ने लाहौर और रावलपिंडी जाने से पहले कराची के नेशनल स्टेडियम का दौरा किया।
विज्ञापन
आईसीसी - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाइब्रिड मॉडल पर मोहर लगा दी है। अब आईसीसी ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए एक दल पाकिस्तान भेजा है। इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भी जनवरी में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से पहले सुरक्षा और अन्य इंतजामात का जायजा लेने एक दल पाकिस्तान भेजा है।
विज्ञापन

पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी त्रिकोणीय सीरीज
त्रिकोणीय सीरीज में मेजबान पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग लेंगी। इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए एक दल पाकिस्तान भेजा है। न्यूजीलैंड के दल में सुरक्षा विशेषज्ञ रेग डिकासन और न्यूजीलैंड खिलाड़ियों के संघ के प्रतिनिधि ब्राड रोडेन हैं। ये कराची और लाहौर में सुरक्षा इंतजामों और अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे।

तटस्थ स्थल पर खेले जाएंगे भारत और पाकिस्तान के मैच
बता दें कि, गुरुवार को आईसीसी ने बताया था कि भारत और पाकिस्तान के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू (तटस्थ स्थल) पर खेले जाएंगे। इसका अर्थ है कि अब दोनों टीमें किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश के दौरे पर नहीं जाएंगी और दोनों टीमों के बीच किसी तटस्थ स्थान पर मुकाबले खेले जाएंगे। यह नियम 2024-2027 तक लागू रहेगा। इससे एक बात साफ हो गई है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में ही होगा।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट और आईसीसी ने पाकिस्तान भेजा दल
इस बीच आईसीसी ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक दल पाकिस्तान भेजा है। आईसीसी दल ने लाहौर और रावलपिंडी जाने से पहले कराची के नेशनल स्टेडियम का दौरा किया। इस पर पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले इस तरह का दौरा होता है। न्यूजीलैंड और आईसीसी के दल ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में स्टेडियम में चल रहे मरम्मत और नवीनीकरण के काम का जायजा लिया। पीसीबी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टेडियम तैयार करने पर 12 अरब रूपये खर्च कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें