फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE में IPL की तैयारियां शुरू, अब BCCI के सामने ये बड़े सवाल

Fri, 24 Jul 2020 07:11 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : ट्विटर
आईसीसी की ऑनलाइन बैठक में टी-20 वर्ल्ड कप 2020 को स्थगित किए जाने के बाद अब आईपीएल के आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ने लगी है. बीसीसीआई भी अक्तूबर-नवंबर में बहुप्रतिष्ठित लीग के आयोजन को लेकर तैयारियों में जुड़ने लगी है। इसी को लेकर जल्दी ही बोर्ड की बैठक होने की उम्मीद है। इंडियन प्रीमियर लीग की आठ फ्रेंचाइजी कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए बड़ी उत्सुकता से बीसीसीआई से मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का इंतजार कर रही हैं और जब इसकी संचालन परिषद कुछ दिन में बैठक करेगी तो यह चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा होगा।

आईसीसी टी-20 विश्व कप के स्थगित होने से बीसीसीआई संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल कराने की योजना बना रहा है और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए टूर्नामेंट देश से बाहर करने को लेकर केंद्र सरकार को भेजे गए अनुरोध को हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहा है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘एजेंडे में तीन सैद्धांतिक मुद्दे होंगे और जब भी संचालन परिषद की बैठक होती है, इन पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।’

ये मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आईपीएल - फोटो : IPL twitter
पहला: यूएई में आईपीएल आयोजित कराना, इसकी तारीखें, स्थल और मैच
सरकारी विभागों से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद बीसीसीआई एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड को इसकी सूचना देगा। एक मशहूर फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जहां तक मैं जानता हूं, वे टूर्नामेंट को संक्षिप्त नहीं कर रहे हैं। हमें पुराने प्रारूप के अनुसार सभी 60 मैच देखने को मिलेंगे जिसमें प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी।’ 

टूर्नामेंट 44 से 48 दिन के बीच चलेगा, लेकिन बीसीसीआई कितने ‘डबल हेडर’ देती है, यह इस पर निर्भर करेगा। मूल कार्यक्रम में केवल पांच डबल हेडर थे जो रविवार को आयोजित होते। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में कुछ और भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 4
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरा: टीमों के लिए एसओपी, जैव सुरक्षित वातावरण और ट्रेनिंग सुविधाएं
यूएई में तीन स्टेडियम उपलब्ध हैं। पता चला है कि बीसीसीआई टीमों की ट्रेनिंग के लिए आईसीसी अकादमी का मैदान किराये पर लेगा, जिसमें 38 टर्फ पिचें, छह इंडोर पिचों के अलावा बड़ा आउटडोर कंडिशनिंग क्षेत्र है जिसमें फिजियोथेरेपी और मेडिसिन सेंटर मौजूद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नीलामी के बाद सभी टीम - फोटो : ट्विटर
तीसरा: प्रसारण का मुद्दा
टूर्नामेंट की अवधि को लेकर भी चर्चा होगी जो स्टार स्पोर्ट्स का अहम टूर्नामेंट है जिसके लिए उन्होंने 16,347 करोड़ रुपये दिए हैं। रात के मैचों की टाइमिंग पर चर्चा की उम्मीद है कि इन्हें पहले की तरह भारतीय समयानुसार रात आठ बजे कराया जाए (शाम साढ़े छह बजे दुबई का समय) या फिर आधा घंटा बढ़ा दिया जाए। अगर टूर्नामेंट 26 से 29 सितंबर के बीच शुरू होकर 14 नवंबर (दिवाली) तक चलता है तो डबल हेडर मुकाबले सात से ज्यादा नहीं हो सकते जो प्रसारकों के लिए अच्छी खबर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें