फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के लिए 11 टेस्ट और 37 वन-डे खेलने वाले आमरे बने दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच

Wed, 06 Jan 2021 04:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण आमरे - फोटो : Delhi Capitals twitter
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण आमरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी दो सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स से सहायक कोच के रूप में जुड़ गए हैं। भारत के लिए 11 टेस्ट और 37 वन-डे खेलने वाले 52 वर्षीय आमरे रिकी पोंटिंग की अगुआई वाले मौजूदा कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। टीम ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति में आमरे के हवाले से कहा गया, 'मैं दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन का आभारी हूं, जिसने मुझे यह मौका दिया। 2020 में टीम के पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के बाद टीम से जुड़ना रोमांचक है। मैं रिकी और सभी खिलाड़ियों के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हूं।' बता दें कि आमरे 2014 से 2019 के बीच फ्रेंचाइजी के प्रतिभा खोज के प्रमुख रहे हैं।
 

गौरतलब है कि आमरे ने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ी और कोच के रूप में प्रभावी काम किया है। आमरे के मार्गदर्शन में मुंबई की टीम ने तीन रणजी खिताब जीते और वह भारत के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के निजी कोच भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें