खेल जगत में क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है। लेकिन कई बार मैदान पर खिलाड़ी अपनी खुशी और गुस्से दोनों पर काबू नहीं रख पाते हैं और इस खेल को बदनाम कर देते हैं। ऐसा ही कुछ किया है टीम इंडिया के बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने।
आमतौर पर मैदान पर शांत दिखाई देने वाले ओझा अपने बॉल पर छक्का खाने के बाद इतने क्रोधित हुए कि स्टंप को ही लात मारकर गिरा दी।
ये भी पढ़ेंः क्षेत्ररक्षण के दौरान प्रज्ञान ओझा के सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में हालांकि इस बात का पता नहीं चल पा रहा है कि आखिरकार यह मैच कब का है और किसके बीच खेला जा रहा है, लेकिन वीडियो को देखकर यह साफ हो रहा है कि इस मैच में आखिरी बॉल पर दूसरी टीम को जीतने के लिए 6 रन चाहिए हैं और बल्लेबाज ओझा की बॉल पर छक्का मारने में कामयाब रहता है।
Fancy signing a 🔫 #RanjiTrophy Spin Bowling All-Rounder for #UK 2018?
Well, how about #CRICX & #Goa ⭐️ Amit Yadav, shown below belting @pragyanojha for SIX off the final ball to win a match! 💣🔥👏
Check out Amit's profile below.https://t.co/8ieSQb2LO1 pic.twitter.com/46PmU9WFpF
— CricX 🏏👌 (@cricketagency) December 27, 2017
ओझा ने टीम इंडिया के लिए अब तक 24 टेस्ट खेले हैं और 113 विकेट झटकने में कामयाब रहे हैं। ओझा का बेस्ट प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ है। ओझा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 47 रन देकर 6 विकेट झटके थे। ओझा के नाम 107 प्रथम श्रेणी में 423 विकेट हैं।