फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फिफ्टी के बाद अमित मिश्रा चमके, मगर शमी हुए नाकाम

Mon, 11 Jul 2016 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
अपने कैरेबियाई दौरे की शुरूआत करते हुए भारत की ओर से शिखऱ धवन, रोहित शर्मा और केएल राहुल ने हाफ सेंचुरी लगाई। वेस्टइंडीज बोर्ड प्रेजिडेंट XI के खिलाफ दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच में भारत ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 258 रन बनाए थे। इस पारी में रोहित शर्मा ने नाबाद 54 रन, शिखर धवन ने 51 रन और केएल राहुल ने 50 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारती की ओर से रोहित 54 और अमित मिश्रा 18 रन पर नाबाद थे। दोनों ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 45 रन जोड़े। दूसरे दिन भारत ने एक भी बॉल खेले बगैर पारी घोषित कर दी। पहले विकेट के लिए राहुल और धवन ने 93 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनो रिटायर्ड आउट हुए। पुजारा भी 34 रन का योगदान देकर रिटायर आउट हो गए।
 
विज्ञापन

कोहली और रहाणे ने भी किया निराश

विराट कोहली

इस पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने निराश किया। कोहली 14 रन और रहाणे सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने 40 बॉल और रहाणे ने 25 बॉल का सामना किया। इसके अलावा विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने 22 रन बनाए।

बॉलिंग में भारत के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी की। अमित मिश्रा भारत से लिए सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। मिश्रा ने विपक्षी टीम के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। भारत के 258 के स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज बोर्ड प्रेजिडेंट XI ने 7 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। होप ने 110, चंद्रिका ने 69 और वैरिकन ने 50 रन बनाए। यह मैच बिना किसी नतीजे के ड्रॉ पर खत्म हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें