फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावेल के शतक से विंडीज की उम्मीदें बढ़ी

Fri, 16 Nov 2012 09:37 PM IST
मीरपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन शुक्रवार को बांग्लादेश 556 का विशाल स्कोर बनाकर 29 रन की बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी में विंडीज के कीरोन पावेल ने 110 और डरेन ब्रावो ने 76 रन की अहम पारियों की बदौलत मेजबान टीम पर दबाव बना दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक विंडीज ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 244 रन बना लिए और उसे 215 रन की बढ़त हासिल हो गई थी।
विज्ञापन


डरेन सैमी 15 रन पर क्रीज पर डटे थे। पांचवें दिन शनिवार को विंडीज ज्यादा से ज्यादा रन बनाकर बांग्लादेश को जीत के लिए लक्ष्य देने की कोशिश करेगा। विंडीज की ओर से पावेल ने 197 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्का की मदद से 110 रन बनाए। इसके अलावा ब्रावो ने 121 गेंदों का सामना करके 76 रन जोड़े। ब्रावो ने अपनी पारी में 10 चौके भी लगाए।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर : वेस्ट इंडीज पहली पारी 4 विकेट पर 527 रन घोषित।
बांग्लादेश पहली पारी 556 रन (नईम 108, साकिब 89, मुशफिकुर 43, नासिर 96, महमुदुल्ला 62, रामपाल 118-3, सैमी 83-2, नारायन 148-3)।
वेस्ट इंडीज दूसरी पारी 6 विकेट पर 244 रन (पावेल 110, ब्रावो 76, गाजी 63-2, रुबेल 35-2, शाकिब 56-2)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें