फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की पूनम को मिला टीम इंडिया का टिकट

Fri, 29 Mar 2013 12:59 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला क्रिकेटर पूनम यादव टीम इंडिया की ब्लू टी शर्ट पहनकर शहर का नाम रोशन करेंगी। उन्हें बड़ौदा में बांग्लादेश के साथ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है।
विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से होली के दिन पूनम को चयन की सूचना दी गई। इससे उनके घर पर जश्न का माहौल है। सैनिकपुरम् निवासी 21 वर्षीय पूनम यादव आगरा रेल मंडल के कार्मिक विभाग में जूनियर क्लर्क हैं।

आर्मी से सेवानिवृत्त रघुवरी सिंह यादव और मुन्नी देवी की बेटी ने 17 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वे पिछले पांच साल से यूपी और एनसीआर की क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


पूनम ने बताया कि परिवार के साथ कोच मनोज कुशवाह और पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमलता काला के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। पहले लड़कियां तो क्रिकेट खेलती नहीं थी, तो लड़कों के साथ ही खेलना शुरू किया। टीवी ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक बड़ौदा में बांग्लादेश महिला टीम के साथ 3 एकदिवसीय और दो टी-20 मैच खेलने के लिए पूनम आज दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

पूर्व में दो खिलाड़ियों का हुआ है चयन
इससे पहले आगरा की हेमलता काला (एनसीआर, आगरा रेल मंडल) और प्रीति डिमरी (डब्ल्यूआर) ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई और बेहतरीन खेल दिखाया।

'खेल से लेकर प्रशासनिक सेवा हो या आसमान में हवाई जहाज उड़ाने का काम। हर क्षेत्र में लड़कियां बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। इसलिए युवा महिला खिलाड़ियों को खेल के प्रति पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए।'
विज्ञापन

- पूनम यादव

परिचय
:- पूनम यादव बीए द्वितीय वर्ष (प्राइवेट) की छात्रा हैं।
:- राइट आर्म लेग स्पिनर
:- मिडिल आर्डर की बल्लेबाज
:- पिछले पांच साल से यूपी और एनसीआर के लिए खेल रही हैं।
:- अंडर-19 तीन साल तक खेला
:- इस साल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रिकार्ड 22 विकेट
:- एक पारी में 38 और एक में 48 रन बनाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें