फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारतीय कप्तान की तरह कूल हैं पोलार्ड'

Thu, 08 Aug 2013 06:55 PM IST
ब्रिजटाउन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर डेसमंड हेंस ने टी-20 स्टार किरोन पोलार्ड की तुलना भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है।
विज्ञापन


हेंस का कहना है कि पूर्व की कप्तानी ने उन्हें भारत के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान की याद दिलाती है। पोलार्ड में गेम को पढ़ने की काबिलियत है और वह कठिन परिस्थितियों में धोनी की शांत हैं।

हेंस इस समय कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भागीदार छह टीमों में से एक बारबाडोस ट्राइडेंटस के प्रमुख कोच हैं।

बकौल हेंस, ‘मैं उन लोगों में से एक था, जिन्होंने बारबाडोस ट्राइडेंट्स का कप्तान बनने में पोलार्ड के विचारों का समर्थन किया था। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ मेरे थोड़े समय के दौरान मैंने उसे देखा है और मैंने हमेशा यह महसूस किया है कि यह उन लड़कों में से है, जिन्हें क्रिकेट के खेल की अच्छी समझ है। अब वह बारबाडोस ट्राइडेंट्स का कप्तान है और हम उसके साथ काफी करीब से काम कर रहे हैं। उसके प्रति मेरा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेंस ने बताया, 'पोलार्ड बहुत हद तक मुझे धोनी की याद दिलाते हैं। मैं जानता हूं कि यह बड़ा तुलना है लेकिन मैं जानता हूं कि मैं क्या कह रहा हूं। उसमें मैदान के अंदर और बाहर नेतृत्व की काबिलियत है। उसे धोनी की तरह क्रिकेट की समझ है और कठिन हालातों में भारतीय कप्तान की तरह शांत है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें