हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं
पीएम मोदी ने कहा, 'हम दोनों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है। और यह हमारी साझेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण भी है। कभी-कभी स्विंग और चूक हो सकती है, लेकिन हम हमेशा सीधे बल्ले से खेलते हैं। हम एक मजबूत और बड़े स्कोर वाली साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
व्यापार समझौते के साथ-साथ खेल पर भी बात की
पीएम मोदी ने ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के मौके पर रिश्ते की मजबूती में सियासत से इतर खेल जैसे 'सॉफ्ट पावर' का उल्लेख किया। उन्होंने क्रिकेट को खेल से बढ़कर जुनून और साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया। बता दें कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में वाणिज्य मंत्री- पीयूष गोयल और उनके ब्रिटिश समकक्ष जोनाथन रेनॉल्ड्स ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।