फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला क्रिकेट टीम से मुलाकात कर PM बोले- आपकी हार का बोझ 125 करोड़ लोगों ने उठाया

Thu, 27 Jul 2017 09:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम महिला विश्वकप की उपविजेता रही भारतीय क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों से दिल्ली में मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद कहा 125 करोड़ भारतीयों ने टीम की हार का बोझ अपने कंधों पर उठाया। ये उनकी सबसे बड़ी जीत है। 
विज्ञापन

  Delhi: PM Modi interacted with players and officials of Indian Women’s Cricket team that recently participated in Women’s Cricket World Cup. pic.twitter.com/02UvkAkXG8 — ANI (@ANI_news) July 27, 2017   Telling players they had not lost,PM said 125 cr Indians carried their defeat in the final,on their shoulders,& this was their greatest win. — ANI (@ANI_news) July 27, 2017
विज्ञापन



टीम इंडिया ने पीएम से मुलाकात के बाद उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई और प्रधानमंत्री को टीम के सभी सदस्यों के ऑटोग्राफ वाला बैट भी भेंट किया। 
  Players of Indian Women’s Cricket team presented a signed cricket bat to Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/VjitZllLOd — ANI (@ANI_news) July 27, 2017
विश्वकप में शानदार प्रदर्शन के बाद जब भारतीय टीम बुधवार को मुंबई पहुंची तो प्रशंसकों ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गुरुवार को सुबह दिल्ली पहुंचकर उन्होंने सुबह खेल मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की थी। 

इसके बाद खेल मंत्री विजय गोयल ने  भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। विजय गोयल ने मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में संपन्न 2017 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था, जहां खिताबी मुकाबले में उसे मेजबान इंग्लैंड से 9 रन की शिकस्त झेलना पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें