भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुयाना के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने गुयाना के शीर्ष खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के वक्त पीएम मोदी के साथ गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर इरफान अली भी मौजूद रहे।