फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से क्या बात की, बैठक में सचिन ने खुद किया खुलासा

Sat, 04 Apr 2020 12:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी और सचिन तेंदुलकर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

चैंपियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को कहा कि 14 अप्रैल के बाद का समय कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह बात कही। 

विज्ञापन


तेंदुलकर उन 40 खिलाड़ियों में से थे, जिन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी के एक घंटे के वीडियो कॉल में भाग लिया। भारत में अभी तक 2000 से अधिक पॉजिटिव मामले आ चुके हैं और 50 से ज्यादा जानें जा चुकी है। 

तेंदुलकर ने एक बयान में कहा, 'उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) ने मेरी इस धारणा को पुख्ता किया कि हम 14 अप्रैल के बाद भी निश्चिंत होकर बैठ नहीं सकते। उसके बाद का समय काफी अहम होगा।' 
विज्ञापन


सभी की तरह लॉकडाउन के दौरान तेंदुलकर भी सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब वह किसी से हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने यह भी कहा कि मैं जहां तक संभव हो, इसी तरीके से अभिवादन करता रहूंगा। महामारी से उबरने के बाद भी।' मोदी ने यह भी कहा कि इस समय बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'यह समय बुजुर्गों के साथ बिताना चाहिये। उनके अनुभव और उनकी कहानियां सुननी चाहिए।' उन्होंने कहा, 'हमने यह भी बात की कि इस समय शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। हमें एक टीम भावना के साथ टीम के रूप में काम करते हुए देश को इस महामारी से निकालना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें