सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'हर बार जब हमारे हौसले को ठेस पहुंची, हमने संघर्ष किया टक्कर दी। हमने निडर लेकिन बेपरवाही से नहीं, क्रिकेट खेलने का आत्मविश्वास दिखाया। चोटों और अनिश्चितताओं का जज्बे और आत्मविश्वास के साथ सामना किया। यह सबसे बड़ी श्रृंखला जीत में से एक है। भारत को बधाई।
अनिल कुंबले
पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, 'जज्बा और कौशल के शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। एक अद्भुत टेस्ट श्रृंखला कर सही परिणाम ।उम्मीद है कि इससे टेस्ट मैच को चार दिन की करने की चर्चा का थोड़ी देर के लिए अंत होगा।'
केविन पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी भारतीय टीम को इस शानदार जीत की बधाई दी है।