पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और PCB के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने देश में मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नई संहिता के तहत बोर्ड मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध का दर्जा देगा और इसके लिए कड़े दंड का भी प्रावधान होगा, जिसमें जेल शामिल है।
विज्ञापन
अभी पीसीबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ही भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता का पालन करता था। सजा का प्रावधान बेहद कमजोर है इसलिए खिलाड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि कुछ साल के प्रतिबंध के बाद दोबारा वापसी हो जाएगी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी जब इंग्लैंड दौरे की अनुमति लेने के लिए इमरान खान से मुलाकात करने गए थे, तभी इस मसौदे को भी हरी झंडी मिली थी। सूत्र ने कहा,‘इमरान ने एहसान मनी से कानून तथा संबंधित मंत्रालयों से मंजूरी दिलाने के लिए भी कहा, ताकि इसे संसद में रखा जा सके।’