बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए एक वकील ने उनकी निरंतरता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
महिला कार्यकर्ता रश्मि नायर ने याचिका दायर में कहा है कि बीसीसीआई लोकपाल डीके जैन को जौहरी के खिलाफ लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की दोबारा जांच करनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि जौहरी का हर एक संगठन में रंगीन इतिहास रहा है और वह धमकी, जबरदस्ती या लालच द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से बचकर निकलने में सफल रहे हैं।
यचिकाकर्ता ने यह भी जानने की मांग की है कि इस मामले को जांच के लिए हाल में नियुक्त लोकपाल को क्यों नहीं सौंपा गया? नायर ने याचिका में उन तीन महिलाओं का हवाला दिया जिन्होंने इस मुद्दे को उठाया था।
याचिका के अुनसार तीनों महिलाएं बयान देने के लिए आई थीं, लेकिन किसी कारण से एक महिला ने नहीं दिया, जबकि दो ने जौहरी के खिलाफ बयान दिया। टीम के जांच पूरा करने के बाद उसके सदस्यों के बीच मतभेद थे। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राकेश शर्मा, बरखा सिंह और वीना गौड़ा में से एक सदस्य (गौड़ा) ने जौहरी को दोषी पाया, लेकिन फिर भी उसे क्लीन चिट दे दी गई।’