दोनों टीमों के बीच यह 27वां मुकाबला होगा। बीते 26 मैच में पलड़ा मुंबई इंडियंस का भारी रहा है। मुंबई पलटन ने जहां 16 बार जीत हासिल की तो 10 मुकाबले आरसीबी की झोली में आए। इस सीजन में जब पिछली बार दोनों टीम की टक्कर हुई थी तब सांस थाम देने वाले सुपरओवर में विराट सेना ने मुंबई इंडियस को पटखनी दी थी। इस टीम में कोई बदलाव नहीं है।
- बल्लेबाज: ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी,
- विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
- ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या
- गेंदबाज: जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
बड़ा स्कोर बनाने में असफल हो रहे आरोन फिंच की जगह विकेटकीपर जोश फिलिप को मौका मिला है। अंगुलियों में टांके लगने के बाद आराम कर रहे नवदीप सैनी के बदले शिवम दुबे खेल रहे हैं तो मोईन अली के स्थान पर तूफानी पेसर डेल स्टेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
- बल्लेबाज: जोश फिलिप, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह
- विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
- ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे
- गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन