फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: आरसीबी ने तीन नए खिलाडियों को दिया मौका, आज फिर बिना रोहित के उतरी मुंबई

Wed, 28 Oct 2020 07:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RCB vs MI - फोटो : social media
विज्ञापन

अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आज रात जो मैदान मारेगा वह इंडियम प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने वाला पहला दल बन जाएगा। चोटिल होने के कारण रोहित शर्मा लगातार तीसरे मैच से बाहर हैं, उनकी जगह कीरोन पोलार्ड मोर्चा संभाले हुए हैं। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, उसके 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं, उसे भी रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों के बीच यह 27वां मुकाबला होगा। बीते 26 मैच में पलड़ा मुंबई इंडियंस का भारी रहा है। मुंबई पलटन ने जहां 16 बार जीत हासिल की तो 10 मुकाबले आरसीबी की झोली में आए। इस सीजन में जब पिछली बार दोनों टीम की टक्कर हुई थी तब सांस थाम देने वाले सुपरओवर में विराट सेना ने मुंबई इंडियस को पटखनी दी थी। इस टीम में कोई बदलाव नहीं है।
 
  • बल्लेबाज: ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी,
  • विकेटकीपर: क्विंटन डीकॉक
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या
  • गेंदबाज: जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
 
विज्ञापन

आरसीबी की टीम में भारी बदलाव

बड़ा स्कोर बनाने में असफल हो रहे आरोन फिंच की जगह विकेटकीपर जोश फिलिप को मौका मिला है। अंगुलियों में टांके लगने के बाद आराम कर रहे नवदीप सैनी के बदले शिवम दुबे खेल रहे हैं तो मोईन अली के स्थान पर तूफानी पेसर डेल स्टेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
 
  • बल्लेबाज: जोश फिलिप, देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली, गुरकीरत सिंह
  • विकेटकीपर: एबी डीविलियर्स
  • ऑलराउंडर: क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे
  • गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें