फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद यूएई पहुंचने वाली अंतिम टीमें

Sun, 23 Aug 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली और हैदराबाद की टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ चेहरे पर मास्क और शील्ड पहने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए रविवार को दुबई पहुंचे। बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है और इसका फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा। 

विज्ञापन

 



कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग का 13वां सीजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।हैदराबाद की टीम पहले पहुंची और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स भी मुंबई से यहां पहुंच गई।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिन तक पृथकवास में रहना होगा। पृथकवास के दौरान प्रत्येक का आरटी-पीसीआर परीक्षण पहले, तीसरे और छठे दिन कराया जाएगा जिसके बाद निगेटिव आने की स्थिति में ही खिलाड़ी 'बायो बबल' में प्रवेश कर पाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्होत्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने अपने विचार साझा किए जो काफी लंबे समय के बाद अपने खिलाड़ियों से मिले थे।

विज्ञापन


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मल्होत्रा ने कहा, 'हम सभी रोमांचित हैं कि क्रिकेट फिर बहाल हो रहा है और टीम फिर से एकजुट है। यह अपने परिवार को मिलने की तरह है।' कैफ ने कहा, 'हमारे तीन और परीक्षण होंगे, उम्मीद है कि हर किसी की रिपोर्ट निगेटिव आए और हम मैदान पर जाकर अभ्यास शुरू कर सकें।'

दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के प्रस्थान और आगमन के फोटो साझा किए। सनराइजर्स हैदराबाद के श्रीवत्स गोस्वामी ने लिखा, 'अभी दुबई पहुंचा और यहां लू ने हमारा स्वागत किया।' छह दिन के पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शुक्रवार को ही आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें