फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग जैसे खिलाड़ी आउट आफ फार्म नहीं होते: हसी

Fri, 28 Sep 2012 01:05 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के प्रदर्शन को लेकर भले ही सवाल उठ रहे हों लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम के स्टार खिलाड़ी माइक हसी का मानना है कि सहवाग जैसे खिलाड़ी कभी भी मैच का रुख पलटने की काबिलियत और मद्दा रखते हैं। लिहाज वह उन्हें हल्के में लेने की भूल कभी भी नहीं करेंगे। बकौल हसी, 'मैं कभी नहीं कहूंगा कि सहवाग आउट ऑफ फार्म हैं।
विज्ञापन


वह कई शाट्स खराब खेल सकते हैं लेकिन जब वह ऐसा करते हैं तब वह बड़ी पारी खेलने के करीब होते हैं।' सहवाग ने अब तक आस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 वन-डे में 21.68 के औसत से 629 रन बनाए हैं, जिसमें 82 रन की पारी अहम है। हालांकि वीरू का आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वंटी-20 में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है और उन्होंने पांच ट्वंटी-20 में 8.20 के औसत से महज 41 रन ही जोड़े हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें