बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) और श्रीलंका प्रीमियर लीग (एसएलपीएल) में इस वर्ष खेलने वाले कई खिलाड़ियों को अभी तक उनकी फ्रेंचाइजी टीमों से पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है। बीपीएल के पहले संस्करण में शामिल इन 54 खिलाड़ियों में सात विदेशी हैं।
बांग्लादेश में क्रिकेटरों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन आफ बांग्लादेश (सीडब्लूएबी) ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी की है जिन्हें भुगतान नहीं किया गया है। यह पहला मौका है जब ऐसी सूची जारी की गई है। इसी तरह एसएलपीएल में पांच विदेशी खिलाड़ी अब तक अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट 31 अगस्त को समाप्त हुआ है।