फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजू ने ऐसे मनाया श्रीसंत को फिक्सिंग के लिए

Thu, 23 May 2013 02:02 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीसंत को फिक्सिंग के लिए तैयार करने में जीजू को लंबा समय लगा। पुलिस के अनुसार जीजू पिछले 12 साल से परछाई बनकर श्रीसंत के साथ रहता था।
विज्ञापन


लंबा समय बिताने के बाद जीजू जान गया था कि श्रीसंत की कमजोरी लड़कियां हैं। सूत्रों की मानें तो जीजू ने ही कई मॉडल से श्रीसंत की मुलाकात करवाई थी।

श्रीसंत का भरोसा जीतने के लिए अक्सर जीजू उसे कोई न कोई तोहफा भी देता था।

छह मई को फिक्सिंग की रकम से जीजू ने दो मोबाइल फोन खरीदकर श्रीसंत को दिए थे। एक फोन उसने अपनी एयर हॉस्टेस गर्लफ्रेंड को दिया था।

जिसे दिल्ली पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया। जबकि दूसरा फोन उसने एक मॉडल दोस्त को दिया था।

उस फोन को दिल्ली पुलिस की टीम बरामद करने का प्रयास कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मॉडल से जीजू ने ही श्रीसंत की मुलाकात करवाई थी।

जीजू ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि वह काफी समय से श्रीसंत के साथ रह रहा था। कई बार उसने श्रीसंत के ड्राइवर की भी भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा कई क्रिकेट टूर्नामेंट में जीजू और श्रीसंत एक ही होटल में रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें