फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग्स इलेवन का ‘किंग’ अब लाएगा दुल्हनियां

Wed, 24 Jul 2013 08:42 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरकी के पैंतरों से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाने वाले पीयूष चावला अब विवाह बंधन में बंधने को तैयार हैं। अपनी ही पुरानी दोस्त अनुभूति सिंह चौहान को वह जीवन संगिनी बनाएंगे।
विज्ञापन


दोनों एक ही कालोनी में रहते हैं और पिछले कई बरसों से एक दूसरे के फ्रेंड हैं। सोमवार को स्थानीय होटल में रोका की रस्म हुई थी।

पीयूष की मां पूनम चावला खुशियों के पलों को शेयर करते हुए कहा कि बेटे की पसंद की शादी कर रहे हैं, रोका में सिर्फ घर के ही लोगों को बुलाया था अब जल्द ही सगाई करेंगे।

तस्वीरों में:- इस खूबसूरत बाला के आगे चावला 'बोल्ड'

दोनों परिवार मुरादाबाद के हैं इसलिए दोनों के पैरेंट्स यही चाहते हैं कि शादी मुरादाबाद से हो।

पियूष की मां ने कहा कि वह टीम इंडिया को आमंत्रित करेंगी। सचिन और धोनी विशेष मेहमान होंगे।

दीनदयाल नगर में पीयूष चावला और अनुभूति का घर एक ही लेन में कुछ दूरी पर है। अनूभूति सिंह मेरठ के सीएमओ अमीर सिंह की बेटी हैं। अमीर सिंह कभी मुरादाबाद में भी सीएमओ रहे हैं।
विज्ञापन


पीयूष जब विल्सोनिया में पढ़ा करते थे तभी से अनुभूति से उनकी दोस्ती है। करीब बीस दिन पहले दोनों परिवारों ने बैठकर विवाह तय किया था और शुरुआती रस्म अदा की थी।

हालांकि तब अमर उजाला से उनकी मां ने किसी रिश्ते से इनकार कर दिया था। सोमवार को रीजेंसी में रोका की रस्म हुई जिसमें जिसे बहुत गोपनीय रखा गया।

चंद घरवालों की उपस्थिति में ही दोनों का रिश्ता हुआ और मंगलवार को पीयूष चेन्नई तो अनुभूति नोएडा चली गईं। अनुभूति सिंह नोएडा की जीई कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

शादी की तारीख रणजी मैचों के ऊपर निर्भर रहेगी। नवंबर में रणजी मैच शुरू होंगे उसके बाद ही शहनाई बजेगी। हालांकि मां पूनम चावला जल्द सगाई के मूड में हैं। कहती हैं: रोका में किसी से कहा नहीं था अब बधाईयां आ रही हैं। सगाई में सभी को आमंत्रित करेंगे जिसमें पीयूष के क्रिकेटर दोस्त भी आएंगे।

पीयूष जैसा दामाद पाकर गर्व हो रहा है
पीयूष की बात करते हुए अनुभूति की मां डा. अमिता सिंह के चेहरे पर एक गर्व मिश्रित मुस्कान थी। वे कहती हैं कि मुझे पीयूष जैसा दामाद पाकर गर्व महसूस हो रहा है।

अपनी खुशी बया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हमारी खुशकिस्मती है कि बेटी को पीयूष जैसा जीवनसाथी मिल रहा है। दोनों ही परिवार लोकल है तो शादी भी यहीं करेंगे।

बाकी पीयूष जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के मेहमानों की लिस्ट के अनुसार तय होगा। अगर वे चाहेंगे तो शादी कहीं बाहर भी की जा सकती है। पीयूष की मां पूनम चावला कहती हैं कि अभी तक जितने क्रिकेटरों की शादी हुई है सभी ने अपने शहर में ही की हैं। मेरी भी तमन्ना है कि शादी मुरादाबाद में ही हो। हम यहीं सारे इंतजाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें