फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली ने सेल्फी लेकर जीता दिल, डे-नाइट टेस्ट में खचाखच भरा दिखा ऐतिहासिक ईडन गार्डंस

Fri, 22 Nov 2019 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लगभग पचास हजार से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे इस स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सेल्फी लेकर सबका दिल जीत लिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह तस्वीर साझा की है। उन्होंने बीसीसीआई और सचिव जय शाह को टैग करते हुए इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'पिंक बॉल टेस्ट के लिए ईडन गार्डंस में जबरदस्त माहौल।'
 
 
विज्ञापन

3 of 5
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि दूसरे व ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में भारतीय तेज आक्रमण के आगे बांगल्देशी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। बांग्लादेश की पहली पारी में महज 106 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पहली पारी में इशांत शर्मा ने पांच, उमेश यादव ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए।
 

4 of 5
शेख हसीना और ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
बता दें कि इस ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ग्राउंड पहुंचीं और दोनों टीमों के कप्तान ने अपने-अपने खिलाड़ियों से उनका परिचय कराया। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस मैच का लुत्फ लिया। इस दौरान बीसीसीाई अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शेख हसीना और ममता बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले दिन के खेल का आगाज किया। यहां इन दोनों ने ईडन बेल बजाकर खेल की शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की। इससे पहले, दोनों देशों का राष्ट्रगान बजा और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें