फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट-बीसीसीआई को नसीहत: कपिल देव ने कहा- देश पहले, फोन उठाओ और आपस में बात करो

Wed, 26 Jan 2022 01:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विराट कोहली के टी-20 और टेस्ट की कप्तानी छोड़ने और उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के प्रकरण से सभी हैरान हैं। टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने को लेकर भी विराट कोहली और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली के बयानों में विरोधाभास देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। विराट कोहली के टी-20 और टेस्ट की कप्तानी छोड़ने और उन्हें वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के प्रकरण से सभी हैरान हैं। टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने को लेकर भी विराट कोहली और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली के बयानों में विरोधाभास देखा गया। दोनों के आपसी संबंध के बीच खटास की भी अटकलें हैं। इस पूरे मामले लगातार बयानबाजी हो रही है, लेकिन स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और विराट कोहली को साथ बैठकर बात करनी चाहिए। इन दोनों को बीती बातें भुलाकर भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।"

कपिल देव का मानना है कि कोहली ने भले ही किसी भी वजह से कप्तानी से इस्तीफा दिया हो लेकिन यह देखते हुए कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दिया है और उनके फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। जब कोहली ने भारतीय टीम की कमान संभाली तो भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सातवें पायदान पर था। और यहां से अगले पांच साल में टीम को दुनिया की नंबर वन टीम बनाना और ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और इंग्लैंड में लगभग टेस्ट सीरीज जीतना, वे पैमाने हैं जो कोहली ने तय कर दिए हैं। और उनके उत्तराधिकारी  के लिए इन्हें लेकर चलना वाकई एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


कपिल ने द वीक मैगजीन को दिए साक्षात्कार में कहा, "आजकल आप बहुत ज्यादा चीजों से हैरान नहीं होते। जब उन्होंने टी-20 की कप्तानी छोड़ी, लगा कि शायद उनके दिमाग पर काफी जोर है। फिर हमने पढ़ा और सुना कि कोई नहीं चाहता था कि वह कप्तानी छोड़ें (तब भी और अब भी)। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, हमें उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।"

कपिल हालांकि नहीं जानते कि कोहली ने आखिर यह फैसला क्यों किया। देश के लिए पहला वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान को लगता है कि विराट को बीसीसीआई के साथ थोड़ा अधिक संयमता से पेश आना चाहिए। इसके साथ ही, बाकी लोगों की तरह कपिल भी बल्लेबाज विराट को अपनी बेस्ट फॉर्म में लौटते देखना चाहते हैं।

कपिल ने कहा, 'यह मुद्दा उन्हें अपने बीच में ही सुलझा लेना चाहिए था। फोन उठाओ, एक-दूसरे से बात करो, देश और टीम को अपने से पहले रखो। शुरुआत में मुझे भी वह सब मिला, जो मुझे चाहिए था। लेकिन कई बार आपको कुछ भी नहीं मिलता। इसका मतलब यह नहीं कि आप कप्तानी छोड़ दो। अगर उन्होंने इस वजह से कप्तानी छोड़ी है तो मुझे नहीं पता कि क्या कहा जाए। वह एक लाजवाब खिलाड़ी है। मैं उन्हें बल्लेबाजी करते हुए और रन बनाते हुए देखना चाहता हूं। और वह भी खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें