फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पर्थ स्क्रोचर्स के हिस्से में आई जीत

Tue, 23 Oct 2012 10:50 PM IST
सेंचुरियन/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के ग्रुप ‘ए’ मैच में पर्थ स्क्रोचर्स से 16 रन से हारने के बाद ऑकलैंड की सेमीफाइनल में पहुंचने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। सिर्फ 6 अंक जुटा सकी ऑकलैंड टीम की इस हार से दिल्ली डेयरडेविल्स 10 और टाइटंस ने 8 अंकों के साथ इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए ऑकलैंड को हर हाल में इस मैच को अच्छे नेट रन रेट से जीतना था। लेकिन इसके उलट ऑकलैंड को पर्थ के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, पर्थ ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोल जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑकलैंड स्पिनर माइकल बीयर की घातक गेंदबाजी के आगे आठ विकेट पर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। ‘मैन ऑफ द मैच’ बीयर ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट झटके। ऑकलैंड के लिए मार्टिन गुप्टिल ने 32 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के के साथ 36 रन बनाए।
विज्ञापन


अजहर महमूद और कोलिन मुनरो ने 23-23 रन की पारियां खेली। ऑकलैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। इससे पहले, पर्थ ने सात विकेट पर 140 रन बनाए। ओपनर माइकल नॉर्थ ने 35 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ 37 जबकि पॉल कोलिंगवुड ने 27 गेंदों में पांच चौकों के साथ 38 रन की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें