फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir Threat: पकड़ा गया गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

Sat, 26 Apr 2025 10:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने कहा- क्रिकेटर गौतम गंभीर को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान गुजरात के रहने वाले 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार के रूप में हुई है। उसे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की है।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की पहचान हो गई है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर को धमकी देने वाला शख्स गुजरात का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। बता दें कि, 22 अप्रैल को गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' (ISIS Kashmir) से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें दो धमकी भरे ईमेल मिले। एक ईमेल दोपहर में आया और दूसरा शाम को आया। दोनों में 'आई किल यू' (I Kill U) संदेश लिखा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir: 'ISIS कश्मीर' ने भारतीय कोच गौतम गंभीर को दी जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस से की शिकायत

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा शख्स
दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- क्रिकेटर गौतम गंभीर को धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान गुजरात के रहने वाले 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार के रूप में हुई है। उसे सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस की टीम ने पकड़ लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की है। वह एक इंजीनियरिंग छात्र है, जिसके परिवार ने दावा किया है कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी मिल चुकी धमकी
यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ा है। नवंबर 2021 में सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भी उन्हें इसी तरह का एक ईमेल मिला था।
विज्ञापन

गंभीर ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की थी
गंभीर ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। पहलगाम में मंगलवार को बायसरन घाटी में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर की गई गोलीबारी में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसमें दो विदेशी नागरिक भी हैं। यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद से सबसे भयानक घटनाओं में से एक बन गया। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गंभीर ने एक्स पर लिखा था, 'मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत स्ट्राइक करेगा।'

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान से खेल संबंध समाप्त करने की मांग, सचिन-कोहली ने भी आतंकी हमले पर जताया शोक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें