पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपने भाई की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान के तीनों प्रारूप के राष्ट्रीय टीम के कप्तान बाबर अपने छोटे भाई सफीर आजम को लाहौर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अभ्यास के लिए लेकर पहुंच गए। वहां उनके भाई ने नेट प्रैक्टिस की और काफी समय तक बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
सफीर ने इसके बाद नेट प्रैक्टिस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें बाबर आजम भी खड़े नजर आए। इस वीडियो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी सफीर को गेंदबाजी करते नजर आ रहे थे। वीडियो शेयर होने के बाद लोगों ने इसपर आपत्ति जताई, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बाबर को अपनी नीतियों की याद दिलाई।
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इस संबंध में कहा, "बाबर तीन-चार दिन पहले अपने भाई के साथ केंद्र में आए थे। यह अनुकूलन शिविर के शुरू होने से पहले की बात है। उनके भाई ने बाद में नेट पर अभ्यास भी किया जिसे बोर्ड के संज्ञान में लाया गया।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को अभ्यास के लिए एचपीसी में लाने की अनुमति नहीं है इसलिए बाबर को विनम्रतापूर्वक उनकी गलती के बारे में बताया गया और कहा गया कि इसे फिर से न दोहराएं। सूत्र ने कहा, "वह हमारी राष्ट्रीय टीम के कप्तान हैं और उन्हें विनम्रता से स्थिति के बारे में याद दिलाया गया जिस पर वह सहमत थे।"
क्या है पीसीबी की नीतियां?
पीसीबी के उच्च प्रदर्शन केंद्र (हाई परफोरमेन्स सेंटर, एचपीसी) से जुड़ी नीतियों में साफ कहा गया है कि यहां सिर्फ पाकिस्तान के खिलाड़ी, प्रथम श्रेणी या जूनियर क्रिकेटर ही अधिकारियों की अनुमति से सुविधाओं और कर्मचारियों का उपयोग कर सकते हैं।