फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना: पांच जून से शुरू हो सकता है PSL, पीसीबी और यूएई के बीच करार

Sat, 22 May 2021 01:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मुकाबले यूएई में खेले जा सकते हैं। इसके लिए पीसीबी और यूएई के बीच करार हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सुपर लीग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पांच जून से अबुधाबी में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए पीसीबी और यूएई के बीच एक करार हुआ है। करार के तहत लीग में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अभ्यास शुरू करने से पहले 10 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा।

विज्ञापन


पीसीबी और यूएई के बीच करार
कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने कहा कि पीसीबी और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अधिकारियों के बीच करार हुआ है, जिसमें खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रसारण कार्य से जुड़े कर्मचारियों के लिये 10 दिन के कड़े पृथकवास की व्यवस्था भी शामिल है।

25 मई को अबुधाबी जाएंगे खिलाड़ी
इकबाल ने कहा, 'इस बीच पृथकवास के दौरान नियमित तौर पर कोविड-19 के परीक्षण भी किए जाएंगे। पीसीबी सूत्रों ने कहा कि विदेशी और स्थानीय खिलाड़ियों को 25 मई को अबुधाबी ले जाने की योजना है ताकि वे पृथकवास पर रह सकें और पांच जून से टूर्नामेंट शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


पीएसएल के 14 मैच खेले जा चुके हैं
बता दें कि पीएसएल के 14 मैच पाकिस्तान में खेले जा चुके हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद चार मार्च को इसे स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें