बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि कि ऐसा चयन समिति की मिली सर्वसम्मत सिफारिश के बाद किया गया है। बाबर नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हट गए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को पूर्व कप्तान बाबर आजम को टी-20 विश्वकप से दो महीने पहले फिर से सफेद गेंदों के प्रारूप (वनडे और टी-20) में टीम की कमान सौंप दी है। बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि कि ऐसा चयन समिति की मिली सर्वसम्मत सिफारिश के बाद किया गया है। बाबर नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्वकप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हट गए थे। बाबर की जगह तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। पाकिस्तान को जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला में 1-4 से करारी हार झेलनी पड़ी थी।