फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकमल को कोच आर्थर के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ा भारी, पीसीबी ने दिया नोटिस 

Thu, 17 Aug 2017 12:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
उमर अकमल - फोटो : firstpost
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल का समय अच्छा नहीं चल रहा है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच मिकी आर्थर पर भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया है। पीसीबी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी कि उमर अकमल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 
विज्ञापन

  Update: PCB to issue showcause notice to Umar Akmal. — PCB Official (@TheRealPCB) August 16, 2017


अकमल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'मैं अपनी एड़ी की चोट का इलाज कराने के लिए इंग्लैंड गया था। मैं ठीक होकर लौटा तो एनसीए में अपनी फिटनेस ट्रेनिंग करना चाहता था। मगर एनसीए का कोचिंग स्टाफ मेरे साथ काम नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वो उन्हीं खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे जिनके पास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट है। मैंने कहा कि मैं पाकिस्तान का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हूं और अगर मेरी फिटनेस खराब है तो उन्हें मेरी मदद करनी चाहिए। मैं चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक से भी मिला, लेकिन उन्होंने मुझे कोच मिकी आर्थर से मिलने को कहा। आर्थर मुझे इंजमाम उल हक के कमरे में ले आए और उन्होंने मुझसे बदतमीजी की और मेरे खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने इंजमाम उल हक के सामने मेरी बेइज्जती की।'  

ये भी पढ़ें : पाक बल्लेबाज उमर अकमल का सनसनीखेज खुलासा, कोच ने भद्दी गालियां दी

अकमल ने आर्थर पर आरोप लगाया कि कोच ने उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अभ्यास करने से रोका और क्लब स्तर के मैच खेलने के लिए कहा।

इसके अलावा अकमल ने यह भी कहा कि कोच मिकी आर्थर ने प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक की मौजूदगी में उन्हें और टीम के अन्य खिलाड़ियों को अपशब्द कहे। अकमल ने यह भी कहा कि किसी सीनियर खिलाड़ी ने आर्थर को अपशब्द कहने से नहीं रोका।
विज्ञापन


 कोच ने उमर अकमल द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कोच ने कहा कि अकमल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने उमर को अपने बर्ताव व फिटनेस पर काम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें