फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AUS: रमीज राजा ने सेमीफाइनल से पहले बाबर आजम को दिया संदेश, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस बात का रखें ध्यान

Wed, 10 Nov 2021 05:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा है कि बाबर आजम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमाफाइनल मैच में कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। उनके अनुसार बाबर बहुत अच्छे तरीके से पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाबर आजम और रमीज राजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्डकप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने बाबर आजम को एक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा है कि बाबर बहुत अच्छे तरीके से पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उन्हें कुछ अलग करने की जरूरत नहीं है। इस वर्ल्डकप में पाकिस्तान एकमात्र टीम है, जो अब तक कोई मैच नहीं हारी है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास बड़े मैचों का अनुभव बहुत ज्यादा है और यह टीम नॉकआउट में पहुंचकर और खतरनाक हो जाती है। ऐसे में पाकिस्तान को कंगारुओं के खिलाफ जीतने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन


रमीज राजा ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान ने अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार अच्छा खेल दिखाकर सभी को प्रभावित किया है। उनके अनुसार सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। बस खिलाड़ियों को निडर होकर खेलने की जरूरत है। 

भारत के खिलाफ दिखाया मजबूत जज्बा
रमीज राजा ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने लगातार पांच मैच जीतकर उस टीम का ठप्पा हटा दिया है, जो लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाती। वो इससे काफी खुश हैं। उनके अनुसार पाकिस्तान ने मजबूत जज्बे की बदौलत भारत को हराया फिर अच्छी रणनीति बनाकर न्यूजीलैंड को मात दी और अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों को सही तरीके से खेलकर उनके खिलाफ भी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


रमीज राजा के अनुसार बाबर आजम ने अच्छी कप्तानी की है। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने मैदान में आत्मविश्वास दिखाया है। उनके अच्छे खेल और जज्बे के कारण टीम के प्रदर्शन में निरंतरता आई है। इसी वजह पाकिस्तान ने लगातार पांच मैच जीते हैं। पाकिस्तान का ब्रांड यही है कि वो निडर होकर क्रिकेट खेलते हैं। मौजूदा टीम भी वही काम कर रही है और लगातार मैच जीत रही है। इस वजह से रमीज राजा काफी खुश हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें