फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट दौरे के लिए मनाने जाएंगे पाक क्रिकेट प्रमुख मनी

Sun, 23 Dec 2018 07:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एहसान मनी
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चेयरमैन एहसान मनी क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को संक्षिप्त दौरे के लिए मनाने की कोशिश के मद्देनजर सोमवार को दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करेंगे। मनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी कराने और देश में फिर से आईसीसी प्रतियोगिताओं की मेजबानी की है।

विज्ञापन


बोर्ड के एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि मनी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अधिकारियों को इस बात के लिए मनाएंगे कि वे पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का समर्थन जारी रखें क्योंकि पिछले साल विश्व एकादश में कई दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शामिल थे। 

सूत्र ने कहा, 'मनी उनसे पाकिस्तान में 2019 में सीमित ओवरों की संक्षिप्त श्रृंखला खेलने का भी आग्रह करेंगे।' मनी सेंचुरियन में बाक्सिंग डे से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों और प्रबंधन से भी मिलेंगे। उनके इंग्लैंड में आगामी विश्व कप की योजना के बारे में मुख्य कोच मिकी ऑर्थर से मुलाकात करने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीबी उम्मीद लगाए है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) अगले साल मार्च में कम से कम दो वनडे के लिये अपनी टीम लाहौर या कराची भेजने पर सहमत हो जायेगा जो विश्व कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात में पांच मैचों की श्रृंखला का हिस्सा है। पीसीबी को आस्ट्रेलियाई मीडिया में आ रही रिपोर्टों से उम्मीद बनी हुई है जिसमें कहा जा रहा है कि सीए पाकिस्तान में वनडे श्रृंखला में खेलने के लिये उसके आग्रह पर विचार कर रहा है। 

सीए प्रवक्ता ने मेलबर्न में कहा, 'हम अगले साल मार्च में पीसीबी से वनडे दौरे के बारे में चर्चा कर रहे हैं। हम मानते हैं कि पीसीबी और पाकिस्तान सरकार दौरा करने वाली क्रिकेट टीमों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुधारने में हर कदम उठा रही हैं और हम पीसीबी से आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की की सुरक्षा के बारे में चर्चा जारी रखेंगे जो हमारी पहली प्राथमिकता है।' इनपुट-भाषा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें