फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohsin Naqvi To Visit India: क्या भारत आएंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? अहमदाबाद में होनी है आईसीसी की बैठक

Sat, 16 May 2026 07:23 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत दौरे पर नहीं आएंगे। वह अहमदाबाद में होने वाली आईसीसी की अहम बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी अब भारत दौरे पर नहीं आएंगे। वह अहमदाबाद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अहम बैठक में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें भारत आने का न्योता भेजा गया है और उनके दौरे की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे नकवी
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगी, लेकिन मोहसिन नकवी इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि आईसीसी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के लिए वर्चुअल शामिल होने की सुविधा पहले से मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, नकवी के भारत आने की संभावना पहले से ही कम मानी जा रही थी। वह उन तीन सदस्यों में शामिल हैं जो बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे।

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी - फोटो : ANI/Twitter
नकवी को भेजा गया था आईपीएल फाइनल का निमंत्रण?
आईसीसी की चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) की बैठक 21 मई को वर्चुअल माध्यम से होगी। इसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में आईसीसी बोर्ड की इन-पर्सन बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के भविष्य के ढांचे समेत क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसी दौरान 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

आईसीसी बैठक और आईपीएल फाइनल के चलते दुनिया भर के क्रिकेट प्रशासकों की मौजूदगी अहम मानी जा रही है। इससे पहले खबरें थीं कि मोहसिन नकवी को आईपीएल 2026 फाइनल के लिए भी निमंत्रण भेजा गया है और उन्होंने इस प्रस्ताव को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेज दिया है। हालांकि, अब साफ हो गया है कि वह भारत यात्रा नहीं करेंगे। वहीं, पीटीआई के मुताबिक, नकवी को आईपीएल फाइनल के लिए न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पहले दोहा में होनी थीं बैठकें
आईसीसी की ये बैठकें पहले मार्च-अप्रैल 2026 में दोहा में आयोजित होने वाली थीं। लेकिन क्षेत्रीय तनाव और अन्य परिस्थितियों के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। अब इन बैठकों का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें