फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCB: हरारे में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में शामिल नहीं हुए पीसीबी अध्यक्ष नकवी, सीईओ सुमेर ने की शिरकत

Tue, 15 Apr 2025 05:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

नकवी पाकिस्तान में निजी काम के चलते हरारे नहीं जा सके थे। मालूम हो कि नकवी संघीय गृह मंत्री भी हैं जो केंद्र सरकार में एक अहम पद है।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी आईसीसी की वार्षिक तिमाही बैठक में शामिल नहीं हुए। क्रिकेट की वैश्विक संस्था की यह बैठक जिम्बाब्वे के हरारे में हुई थी। बताया जा रहा है कि नकवी पाकिस्तान में निजी काम के चलते हरारे नहीं जा सके थे। मालूम हो कि नकवी संघीय गृह मंत्री भी हैं जो केंद्र सरकार में एक अहम पद है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी है कारण?
एक अधिकारी ने कहा, 'मोहसिन नकवी घर में काम के कारण हरारे नहीं जा सके और उनकी जगह बोर्ड के सीईओ सुमेर अहमद ने आईसीसी बैठक में शिरकत की थी।'  बैठकों के खत्म होने के बाद से पीसीबी ने इस बात पर चुप्पी साधी हुई है कि क्या उसने दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मंच पर पीसीबी के प्रतिनिधि को नहीं रखने के लिए आईसीसी के विरोध को आगे बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें: Gavaskar-Kambli: विनोद कांबली को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी गावस्कर की संस्था, प्रति माह देंगे इतने रुपये

पीसीबी ने 19 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद आईसीसी को कई पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा था कि टूर्नामेंट का मेजबान होने के बावजूद उसका कोई भी प्रतिनिधि मंच पर क्यों नहीं था। यह समझा जाता है कि आईसीसी कभी कोई आधिकारिक कारण नहीं बताएगा क्योंकि ट्रॉफी समारोह के लिए केवल आईसीसी चेयरमैन, बोर्ड सदस्य या राष्ट्राध्यक्ष ही मंच पर हो सकते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी के सफल आयोजन के लिए पीसीबी की सराहना के अलावा पीसीबी के विरोध पर आईसीसी ने कुछ नहीं कहा है। आईसीसी की बैठक के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है क्योंकि ना तो खेल की वैश्विक संचालन संस्था और ना ही पीसीबी ने इस मुद्दे पर कुछ कहा है। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी बैठक में शिरकत करने वाले सुमेर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए दुबई में मौजूद पीसीबी के एकमात्र वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

भारत के मैच दुबई में हुए
पाकिस्तान फरवरी और मार्च में हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान था, लेकिन भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था जिसके बाद फाइनल सहित भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित कराए गए थे। पीसीबी अध्यक्ष नकवी फाइनल के लिए दुबई में मौजूद थे, लेकिन पुरस्कार समारोह के दौरान पीसीबी का कोई प्रतिनिधि मंच पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें