पीसीबी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के दौरे को देखते हुए पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक और वसीम अकरम को पाकिस्तान टीम की तैयारियों में मदद करने के लिए बुलाया है। पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा, ‘हमने इंजमाम और अकरम को पाकिस्तान टीम के स्पेशल कैंप के लिए बुलाया है। हम इन दो महान खिलाड़ियों की सेवाओं का इस्तेमाल न सिर्फ भारत और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरों के लिए अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तैयारियों के लिए करना चाहते हैं बल्कि वे हमारे युवा खिलाड़ियों की भी मदद करेंगे। अकरम गेंदबाजों जबकि इंजमाम बल्लेबाजों की मदद करेंगे।’