फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यो-यो टेस्ट ने ली इस पाकिस्तानी खिलाड़ी की बली, एशिया कप से हुआ बाहर, टीम का ऐलान

Tue, 04 Sep 2018 08:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाक टीम
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को एशिया कप 2018 के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत 15 सितंबर को होगी और फाइनल 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तानी टीम अपना पहला मैच 16 सितंबर को क्वॉलिफायर से खेलेगी। इसके बाद 19 सितंबर को उसका सामना भारत से होगा।

विज्ञापन


इस बार का एशिया कप 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका की टीमों का खेलना तय है वहीं, छठी टीम का फैसला क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए किया जाएगा। इस एक स्थान के लिए यूएई, हॉन्ग कॉन्ग, नेपाल, सिंगापुर, मलयेशिया और ओमान के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। 

बता दें कि इस टीम में दो नए खिलाड़ी18 वर्षीय तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और सलामी बल्लेबाज शान मसूद  को शामिल किया गया है। टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद के हाथों में दी गई है। वहीं, टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी 29 वर्षीय इमाद वसीम यो-यो टेस्ट में फेल हो गए।
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीमः 

सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमान, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, आसिफ अली, हारिस सोहैल, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जनैद खान, उस्मान शिनवारी, शाहीन अफरीदी 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें