फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बावजूद PCB ने खिलाड़ियों को दी परिवार से जुड़ने की अनुमति

Thu, 08 Oct 2020 10:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को हैरानी भरा कदम उठाया है। कोरोना के खतरे के बावजूद पीसीबी ने रावलपिंडी में होने वाली राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम दौर के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ उनके परिवारों को जुड़ने की स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


बुधवार तक पीसीबी कह रहा था कि वे घरेलू क्रिकेट सत्र के दौरान कोरोना वायरस से जुड़े कड़े नियमों का पालन करेंगे लेकिन बोर्ड ने कहा कि उसने खिलाड़ियों के परिवारों को साथ रखने के आग्रह को मान लिया है। बोर्ड ने कहा कि कोविड नियमों के तहत परिवार के सदस्यों को दो अनिवार्य परीक्षण कराने होंगे।
विज्ञापन


सभी खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारी और परिवार के सदस्य पहले ही होटल पहुंच चुके हैं और गुरुवार को रावलपिंडी में उनका कोविड-19 परीक्षण हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें