फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs RCB: जीत के रथ पर सवार कोहली से भिड़ेंगे पंजाब के किंग्स, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 30 Apr 2021 11:24 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल का 26वां मैच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बीच ये मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
आज नरेंद्र मोदी मैदान में आमने-सामने होगी आरसीबी और पंजाब किंग्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आईपीएल के मैच तल रहे हैं और शुक्रवार को आज इस सीजन का 26वां मैच खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अंकतालिका की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम छह में से पांच मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है तो वहीं पंजाब किंग्स छह में से मात्र दो मैच ही जीती है और छठे नंबर पर है। 

विज्ञापन


वहीं आज के मैच में आरसीबी की कोशिश होगी वो आज का मैच जीते और टॉप पर बनी पॉजिशन बनाए और पंजाब किंग्स भी जीतने की चाहत राहत रखती होगी। आईपीएल में दोनों टीमों  के बीच में 26 मैच हुए है, जिसमें से पंजाब किंग्स ने 14 और आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं। आइए आज के मैच खेलने वाली दोनों टीमों के संभावित प्लेयर्स की लिस्ट जान लेते हैं...

पंजाब किंग्स के संभावित 11
केएल राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, डेविड मलान, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, दीपक हूडा, मोहम्मद शमी, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन


रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के संभावित 11
विराट कोहली (कप्तान),  देवदत्त पडीक्कल, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, डेनियल सैम्स, काइल जेमिसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद में पिच स्लो होने के कारण स्पिनर यहां मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलेगी। वैसे मैदान की लंबाई और चौड़ाई को देखते हुए लंबे हिट लगाने वाले बल्लेबाज काफी फायदा उठा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पहली पारी में 170-180 का स्कोर सुरक्षित हो सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें