फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI Playing 11: शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए जोर लगाएंगी मुंबई और पंजाब की टीमें, जयपुर में होगा सामना

Mon, 26 May 2025 02:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

PBKS vs MI Playing 11 Today Prediction: पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स सोमवार को आईपीएल के अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन टीम के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिल सके।
विज्ञापन

मुंबई को पंजाब पर हासिल करनी होगी जीत
पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं।

मुंबई का नेट रन रेट काफी बेहतर
पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है। टीम अगर पंजाब किंग्स को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस और आरसीबी अपने अपने-अपने आखिरी मैचों को हारते है तो मुंबई की टीम शीर्ष दो में होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
 
विज्ञापन

आइए जानते हैं मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 26 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।

मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई बनाम पंजाब के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें