युवा क्रिकेटर पवन शाह (282) भले ही 18 रन से रिकॉर्ड तीहरे शतक से चूके गए लेकिन वह अंडर-19 युवा टेस्ट मैचों में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बन गए। उनके रिकॉर्ड दोहरे शतक से अंडर-19 भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 613 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
पुणे के 18 वर्षीय शाह ने एक ओवर में लगातार छह चौके भी जड़े। शाह ने तन्मय श्रीवास्तव का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ पेशावर में 220 रन बनाए थे। सात घंटे क्रीज पर बिताने वाले शाह ने अपनी पारी में 382 गेंदों का सामना कर 33 चौके और एक छक्का लगाया।