फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: फाइनल के लिए रीफेल और इलिंगवर्थ होंगे मैदानी अंपायर, भारत का होगा न्यूजीलैंड से सामना

Fri, 07 Mar 2025 12:03 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रीफेल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे। इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रीफेल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे। इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे।
विज्ञापन

चार बार के ‘आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर’ रह चुके इलिंगवर्थ भारत में 2023 वनडे विश्व कप और अमेरिका में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में भी अंपायर रहे थे। वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप मैच में भी अंपायर थे जिसमें भारत ने 44 रन से जीत दर्ज की थी। भारत ने दुबई में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की, जबकि न्यूजीलैंड ने अंतिम चार के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया।
विज्ञापन

अधिकारियों की सूची
मैदानी अंपायर – पॉल रीफेल और रिचर्ड इलिंगवर्थ
तीसरे अंपायर – जोएल विल्सन
चौथे अंपायर – कुमार धर्मसेना
मैच रेफरी – रंजन मदुगले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें