गौरतलब है कि सोमवार को आईसीसी ने द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पर दो मैचों का प्रतिबंध लगाया था। उन्हें आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-2 के तहत दोषी माना गया।
रबाडा ने कांगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को आउट करने के बाद बेहद आक्रामक अंदाज में मैदान पर जश्न मनाया था। रबाडा पर बैन लगाए जाने के बाद 37 टेस्ट मैच खेलने वाले पॉल हैरिस ने कहा, 'टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हालिया दौर पर कई बार आक्रामक रुख अख्तियार किया था, लेकिन इसके लिए आईसीसी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
पॉल हैरिस ने आगे बोलते हुए कहा, 'शायद आईसीसी को रबाडा या दक्षिण अफ्रीका की टीम से कोई निजी बैर है।'
वहीं द. अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह की चीजें सामने आई हैं। इससे पहले भी डेविड वॉर्नर और द. अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था।