ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट्रिक क्युमिंस दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैचों से लगभग बाहर हो गए है। क्युमिंस के संबंध यह फैसला उनकी पीठ के नीचे के हिस्से में खिंचाव के कारण लिया जा सकता है। क्युमिंस को जब तकलीफ हुई तो उन्होंने इस संबंध में डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टर ने उनकी जांच की और उन्हें किसी भी प्रकार के शारीरिक तनाव से बचने की सलाह दी है।
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के साथ-साथ उनका फरवरी में होने वाला भारत दौरा भी खटाई में पड़ता दिख रहा है। एक वर्ष पहले जोहानसबर्ग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और पहले मैच में ही सात विकेट लेकर मैन आफ द मैच बने क्युमिंस अब तक अपना दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाये हैं। चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि वाका में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए वह फिट हो जाएंगे लेकिन चोट ने उन्हें लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया है।