फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद स्टेडियम में खेलने को तैयार IPL 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी

Fri, 10 Apr 2020 02:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pat cummins
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस ने कहा कि वह दर्शकों के बिना भी इस टी-20 टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि इससे कोविड-19 महामारी से परेशान दुनिया भर के लोगों में परिस्थितियां सामान्य होने की भावना पैदा होगी।

विज्ञापन


आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से मुंबई में शुरू होना था, लेकिन विश्व भर में 95 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुकी इस महामारी के कारण यह टी-20 टूर्नामेंट 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

कमिंस से पूछा गया कि क्या वह बिना दर्शकों के मैचों का आयोजन करने का समर्थन करेंगे, उन्होंने बीबीसी से कहा कि निश्चित तौर पर। मैं उस हर चीज का समर्थन करूंगा जिसमें इन बड़े टूर्नामेंट का सुरक्षित आयोजन संभव हो।
विज्ञापन


कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था जिससे वह लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट होगा, लेकिन अगर जल्द ही इसका आयोजन होता है तो उन्हें हैरानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गेंद पर चाहे छक्का पड़े या विकेट मिले जो शोर उठता है, वहां जो माहौल बनता है उसी को देखकर हमें भारत में खेलना पसंद है।

कमिंस ने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो इसकी कुछ कमी खलेगी, लेकिन अगर दर्शकों के बिना भी इसका आयोजन किया जाता है तो मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा। इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने हालांकि कहा कि पहली प्राथमिकता लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें